दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन
रांची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम के तहत शनिवार को दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश महामंत्री भाजपा अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की खेती तकनीक, संस्कृति खान पान आदि को अपना रही है। जिसका पूरा श्रेय हमारे किसान भाइयों को जाता है जो दिन रात मेहनत कर हमारा पेट भरते है।
उन्होंने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए भारत सरकार के तरफ से कई पहल की जा रही है। जिसका फल हमारे किसान भाइयों को उठाना चाहिए।
कार्यक्रम में दिव्यायन के स्वामी भवेशानंद, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, भाजपा रांची जिला महानगर के जिलाध्यक्ष वरुण साहू उपस्थित रहे।


