राष्ट्रपति चुनाव पर बोले शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, कहा-भाजपा को आदिवासियों से प्रेम है तो शिबू सोरेन को राष्ट्रपति उम्मीदवार क्यों नहीं बनाया

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि भाजपा राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुरमू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर आदिवासी कार्ड खेल रही है।उन्होंने कहा कि अगर आदिवासियों से बीजेपी को उतना ही प्रेम है,तो शिबू सोरेन को राष्ट्रपति उम्मीदवार क्यों नहीं बनाया। भाजपा की मंशा देश की जनता समझ चुकी है। अब उनके झांसे में जनता आने वाली नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *