खूंटी जिला के 15वें उपायुक्त के रूप में सौरभ कुमार भुवानिया ने किया पदभार ग्रहण

खूंटी: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने खूंटी जिला के 15वें उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त श्रीमती आर० रॉनिटा से कार्यभार संभाला।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से बात करते हुए नवनियुक्त उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को गति देते हुए उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि जिले की समग्र प्रगति सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी, मीडिया प्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त उपायुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *