रंगोली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का सशक्त माध्यम:सकलदीप भगत
खूंटी: मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में शनिवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रंगोली के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या , मोबाइल के दुष्प्रभाव तथा नारी शिक्षा पर आधारित रंगोली बनाई गई। संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने छात्र-छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की तथा कहा की संस्थान का प्रयास हमेशा सामाजिक जागरूकता फैलाना है साथ ही विद्यार्थियों के अंदर जागृत कला को प्रदर्शित कराना है। उन्होंने कहा रंगोली मन को एकाग्र करने की सबसे उपयोगी थेरेपी है। साथ ही यह सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का सशक्त माध्यम भी है। मौके पर निशा ग्रुप , बिरंग ग्रुप एवं रिया ग्रुप ने बेहतरीन रंगोली बनाकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया।
मौके पर शिक्षिका रिया स्वांशी, रिया कुमारी के साथ-साथ सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।



