झारखंड के इतिहास में 15नवंबर का दिन स्वर्णाक्षरों में अंकित:बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को खूंटी में आगामी 15नवंबर को प्रधानमंत्री की होने वाली जनसभा स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की जानकारी ली।
इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय,योगेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
श्री मरांडी ने भाजपा जिला कार्यालय खूंटी में जिलाध्यक्ष एवम पार्टी के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
श्री मरांडी ने कहा कि 15नवंबर झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम दिन है। ईश्वर ने 15नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान विभूति को इस धरती पर भेजा। आगे भाजपा की सरकार ने बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए इसका गौरव बढ़ाया।
कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने इस मिट्टी की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए अलग झारखंड राज्य का निर्माण 15नवंबर भगवान बिरसा जयंती को किया।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति समाज के अमर बलिदानी भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया। राज्य की सीमाओं से ऊपर भगवान बिरसा मुंडा आज देश के सारे जनजाति समाज के गौरव हैं। वे भारत के गौरव हैं।
श्री मरांडी ने कहा कि भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जो भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने आ रहे।
कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जनजाति समाज के साथ पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।इसलिए प्रदेश की जनता उन्हें सुनने केलिए उत्साहित है।
कहा कि आगामी 15नवंबर को प्रधानमंत्री जी की ऐतिहासिक सभा खूंटी की धरती पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *