राहुल गांधी की सांसदी रद्द मामले में प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ बापू वाटिका में मौन सत्याग्रह किया

मौन सत्याग्रह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा: राजेश ठाकुर

रांची:गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी की संसद सदस्यता की याचिका खारिज करने के मामले को लेकर और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बापू वाटिका के सामने मौन सत्याग्रह किया गया।

इससे पहले सभी नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों पर पुष्पंजिल अर्पित किया। वहीं मीडिया से बात करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने हद से आगे गुजर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी की आवाज को दबाने का पुरजोर प्रयास में लगी हुई है। लेकिन केन्द्र सरकार राहुल गांधी को रोकने के लिए जितना भी दम लगा ले भाजपा के लिए वो अकेले काफी हैं। राहुल गांधी की आवाज को सुनते ही भाजपा नेताओं में डर-सा पैदा हो जाता है क्योंकि राहुल गांधी गरीबों, बेरोजगार युवााओं, आमजनता से जुड़े हुए मुद्दों को देश की जनता के सामने लाते हैं जिससे मोदी जी की केन्द्र सरकार एवं भाजपा के नेता घबरा जाते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व ने यह देखा है कि कैसे राहुल गांधी जी ने विभिन्न मंचों पर लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अडानी के संबंधो को उजागर करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बेटियों के साथ अन्याय के खिलाफ सवाल उठाते रहे हैं। राहुल गांधी के साहसी प्रयास ने प्रधानमंत्री और भाजपा को कुटिल कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हे दोषी ठहराया गया और लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया।
राजेश ठाकुर ने कहा कि आज हम सभी कांग्रेसी बापू वाटिका के समक्ष ‘मौन सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं। इस मौन सत्याग्रह से कांग्रेसियों में एक नई उर्जा का संचार होगा और भाजपा के जुल्मों के खिलाफ लड़ाई लड़ने में बल मिलेगा।
मौन सत्याग्रह का कार्यक्रम कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा, अन्वर कृषि विपणन पर्षद के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, प्रदेश कॉंग्रेस महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, विनय सिन्हा दीपू, राकेश सिन्हा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, जवाहर महथा, अनुकूल मिश्रा ,अजयनाथ शाहदेव सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *