उप निर्वाचन पदाधिकारी ने खूंटी प्रखंड के बूथ संख्या 180,181 एवं 185 का किया निरीक्षण

खूंटी: मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर तक दावा-आपत्ति अवधि निर्धारित है। इसी क्रम में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने खूंटी प्रखंड के बूथ संख्या 180,181 एवं 185 का निरीक्षण किया। साथ ही बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
इसके अलावे उप निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं को जागरूक करने के क्रम में बताया कि विशेष अभियान के माध्यम से छूटे हुए मतदाताओं को विशेषकर ट्रांसजेंडर, पीवीटीजी, सेक्स वकर्स, 80 + आयु वर्ग, दिव्यांगजन, होमलेस पीपुल, आश्रय गृहों में निवास करने वाले सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शत-प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित करने के संबंध में जागरूक किया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से हर स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2024 अंतर्गत 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर 2023 तक सभी पात्र नागरिक, जो 01 अक्टूबर 2024 को या से पहले 18 वर्ष के हो जाएंगे, वह सभी फॉर्म 6 भर कर मतदाता सूची में पंजीकरण करने के लिए अपने-अपने नजदीकी मतदान केंद्र अवश्य जाएं तथा अपना पंजीकरण करवायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *