नियोजन नीति को लेकर विधानसभा में भाजपा विधायकों का प्रदर्शन दसवें दिन भी जारी…

रांची: झारखंड विधानसभा बजट सत्र में भाजपा विधायकों का गुरुवार को भी नियोजन नीति को लेकर प्रदर्शन जारी है। भाजपा विधायक गेरुआ रंग की टीशर्ट में लिखे 60-40 पहने सदन के बाहर और अंदर पहुंचे। सदन शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने प्रदेश में स्थानीय नियोजन नीति लागू करने की मांग की। साथ ही 60-40 नैय चलतो के नारे लगाए,युवाओं को गुमराह करना बंद करो के नारे लगाए। विधायकों ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जबतक नियोजन नीति पर सदन में अपनी बात स्पष्ट नहीं करेंगे तबतक हम लोगों का प्रदर्शन जारी रहेगा। राज्य के युवाओं के भविष्य का सवाल है। युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यहां के पढ़े लिखे युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्य पलायन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *