कॉस्मोस क्लब में देर रात हुई मां काली की आराधना:भक्तों के बीच वितरित किया गया भोग प्रसाद

रांची: दीपावली और काली पूजा के अवसर पर राजधानी रांची में उत्सव का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न इलाकों में पूजा समितियों की ओर से आकर्षक पंडालों का निर्माण कर मां काली की पूजा अर्चना की गई। इसी क्रम में कॉस्मोस क्लब की ओर से भी पारंपरिक विधि विधान के साथ मां काली की आराधना की गई।

क्लब के संस्थापक सदस्य देवाशीष रॉय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी रजरप्पा से आए पुजारी के द्वारा पूजा संपन्न कराई गई। रविवार की रात नौ बजे पूजा प्रारंभ हुई। इसके बाद मध्यरात्रि 12 बजे बलिदान एवं भोग निवेदन का अनुष्ठान हुआ। रात 12:30 बजे पुष्पांजलि और मध्यरात्रि एक बजे हवन के साथ पूजा संपन्न हुई।वहीं, क्लब के अध्यक्ष कौशिक चक्रवर्ती ने बताया कि पूजा के समापन के बाद रात 1:30 बजे से भक्तों के बीच भोग प्रसाद का वितरण शुरू किया गया जिस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों के बीच भोग वितरण का सिलसिला सोमवार तक जारी रहा।

कॉस्मोस क्लब की ओर से काली पूजा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा भी इस वर्ष जारी रहेगी। देवाशीष रॉय ने बताया कि मंगलवार की संध्या श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए विशेष रूप से ‘दिवाली गाला नाइट’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न गीतों की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा लोकनृत्य कलाकार विपुल नायक अपनी टीम के साथ विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे. वहीं, मीडिया प्रभारी सौरभ रॉय ने माँ काली के भक्तो से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कॉस्मोस क्लब के पूजा पंडाल मे पधारे और माँ काली का दर्शन करे आपका स्नेह हि हमे प्रोत्साहित करता है की प्रत्येक वर्ष कुछ अलग किया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *