राँची :अरगोड़ा थाना क्षेत्र में दो दिनों से बंद पड़े एक कमरे से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र में दो दिनों से बंद पड़े एक कमरे से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यक्ति की मौत करीब दो दिन पहले ही हो चुकी थी और शव कमरे के भीतर ही बंद था.घटना का खुलासा तब हुआ जब बंद कमरे से अचानक तेज बदबू आने लगी. इससे स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अरगोड़ा थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला. तब तक शव आंशिक रूप से सड़ने लगा था.थाना प्रभारी सतीश गोराई ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को घटना स्थल पर गई. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक अपनी बुजुर्ग मां के साथ उसी कमरे में रहता था. दोनों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी और वे मांगकर किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे थे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *