निशा भगत को न्याय दिलाने एवं सीबीआई जाँच की माँग को लेकर प्रदेश भर के 595 मंडलों में भाजपा ने किया हेमंत सरकार का पुतला दहन: सन्नी टप्पो
रांची :भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने बताया कि आदिवासी समाज को हक अधिकार की लड़ाई लड़ने वाली और समाज की मुखर आवाज़ रही युवा नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने हेतु सीबीआई जाँच की माँग को लेकर भाजपा पूरे प्रदेश भर के 595 मंडलों में हेमंत सरकार का पुतला दहन किया।

श्री टोप्पो ने कहा आदिवासी समाज की बेटी निशा भगत को आत्महत्या के लिए हेमंत सरकार, पुलिस प्रशासन और माफियाओं के द्वारा मजबूर किया गया है।
उन्होंने कहा की कुछ महीने पहले भी निशा भगत के घर में डकैती हुई थी, उसको लेकर उन्होंने शिकायत दर्ज की थी इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जमीन बचाने के लिए संघर्ष करने वाली निशा भगत कई लोगो के रास्ते का कांटा बन चुकी थीं। इसलिए इतनी हिम्मती और संघर्षशील होने के बावजूद उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
उन्होंने माँग किया की हेमंत सरकार तत्काल पिठोरिया थाना प्रभारी और अजय तिर्की को गिरफ्तार करे और पूरे मामले की CBI जांच की अनुशंसा करे।


