वंडरलैंड स्कूल, कंदरी,मांडर के छात्रों ने इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप 2026-27 में लहराया परचम

रांची: इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप,खूंटी 2026-27 में वंडरलैंड स्कूल,कंदरी,मांडर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में सत्यम सिंह, अनस अंसारी, श्रीकांत कच्छप और आयुष उरांव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक अपने नाम किया। वहीं सूफियान अंसारी और अनुराज खलखो ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
छह छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के निदेशक एम.डी.नेशार आलम एवं प्रधानाचार्या पुष्पांजलि साहू ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *