भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठन को धारदार एवं मजबूती प्रदान करने पर चर्चा

लातेहार: जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को  स्टेशन रोड स्थित पंडित दीनदयाल नगर भवन में जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लातेहार जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा उपस्थित थे।

   सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम गीत के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, अतिथियों, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख, उप प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया को पुष्पगुछ एवं अंग वस्त्र देकर पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आम जनता के साथ प्रदेश की सरकार ने वादाखिलाफी एवं राज्य में भ्रष्टाचार फैलाने का कार्य की है किसानों नौजवानों के साथ चुनावी घोषणापत्र के विपरीत कार्य कर रही है. भारत सरकार के माध्यम से जो भी जन कल्याणकारी कार्य किया जा रहा है वही धरातल पर सिर्फ दिखता है। उन्होंने संगठन को धारदार एवं मजबूती प्रदान करने के लिए अपना मार्गदर्शन एवं सुझाव दिए एवं सभी जिला के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा के अध्यक्ष को पंचायत चुनाव में अपनी कर्मठता और मेहनत से जिला में जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, पंचायत समिति एवं मुखिया जिताने का कार्य किए हैं, इसके लिए बहुत-बहुत आभार एवं अभिनंदन करते हैं।

    कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पंकज सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन बंसी यादव ने किया।

 इया वर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव,पुर्व जिला अध्यक्ष लाल अमित नाथ साहदेव, अवधेश सिंह चेरो, महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्रीमती नीलम देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजू देवी, मनिका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी नगर अध्यक्ष सीतामढ़ी तिर्की जिला के उपाध्यक्ष रामधनी सिंह, राकेश दुबे, मुकेश सिंह, जिला मंत्री संतोष यादव, ध्रुव पांडेय, जिला मोर्चा के अध्यक्ष उमेश सिंह छोटू राजा मंगल ओरॉन, त्रिवेणी साहू,बबन पासवान, महताब आलम, मंडल अध्यक्ष:- मनीष जायसवाल, लव सिंह, लक्ष्मण कुशवाहा, प्रमोद प्रसाद ,अजीत कुमार ओबीसी मोर्चा के महामंत्री विष्णु देव प्रसाद गुप्ता एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष अमित कुमार लातेहार ग्रामीण मंडल के मंडल महामंत्री अवधेश चंद्रवंशी, चंदवा मंडल महामंत्री श्री केश्वर यादव, दीपक निषाद, मनोज प्रसाद, संतोष यादव, जिला परिषद सदस्य:- सरोज देवी, प्रतिमा देवी, संतोषी शेखर, प्रियंका कुमारी, एस्टेला नगेसिया, प्रखंड प्रमुख:- सीता देवी गारू, परशुराम लोहरा लातेहार, प्रतिमा देवी मनिका, सुशीला देवी बरवाडीह, प्रखंड उपप्रमुख:- कामेश्वर राम बालूमाथ, राजकुमार प्रसाद लातेहार, वीरेंद्र जायसवाल बरवाडीह, पंचायत समिति एवं पूरा जिला से मुखिया काफी संख्या में उपस्थित थे। रामदेव सिंह रामलाल प्रसाद ,रानी देवी, आशा देवी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *