राजमहल सीट पर लोबिन हेंब्रम निर्दलीय ताल ठोकेंगे,प्रेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नाराज विधायक लोबिन हेंब्रम राजमहल लोकसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। वे बुधवार को विधानसभा विधायक आवास में प्रेस कांफ्रेंस कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। विधायक ने कहा कि राजमहल सीट पर विजय हांसदा किसी भी कीमत पर नहीं जीत पाएंगे। क्षेत्र की जनता उनसे नाराज है। क्षेत्र की जनता ने मुझे चुनाव लड़ने को कहा है। राजमहल सीट से जीत कर मैं झामुमो को मजबूत करूंगा।
विधायक ने कहा कि पाकुड़ में कांग्रेस के कार्यकर्ता विजय हंसदा के खिलाफ है। सारे लोगों को कहा कि दस साल एमपी बना कर रखा,एक बार भी झांकने नहीं पहुंचे।
गठबंधन में अबतक कई सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट देने पर फाइनल नहीं होने पर कहा कि इससे भाजपा आगे निकल गई है। जनता के अंदर गठबंधन के प्रति निराशा हो रही है।
उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को बेच दिया है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल होने पर उनके भाई बसंत सोरेन को सीएम बनाया जाना चाहिए। साथ ही सीता सोरेन को सम्मान मिलना चाहिए। लेकिन इनलोगों के कारण सीता सोरेन भाजपा में चली गई। स्व. दुर्गा सोरेन को इनलोगों ने सम्मान नहीं दिया।
वहीं कल्पना सोरेन के मामले पर कहा कि मैं कल्पना सोरेन से क्यों मिलू। मैं झामुमो का स्वतंत्र सिपाही हूं। यहां के जल जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ता रहूंगा। यहां के बेरोजगार जवानों की समस्याओं के लिए हमेशा आवाज बुलंद करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *