झारखंड मैथिली मंच ने किया सामूहिक कोजगरा पर्व का भव्य आयोजन
गणादेश,रांची: झारखंड मैथिली मंच, रांची के तत्वावधान में विद्यापति दलान, हरमू परिसर में मिथिला के प्रसिद्ध लोक पर्व कोजगरा का सामूहिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम को पूरी मिथिला परंपरा और विधि-विधान के अनुसार संपन्न किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवती बंदना “जय जय भैरवि असुर भयाऊनि” से हुआ। इसके पश्चात कोजगरा से संबंधित विभिन्न लोकगीतों और सांस्कृतिक विधाओं में आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। समारोह के अंत में सभी को पान, मखान और मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मंच के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित थे: संरक्षक अरुण कुमार झा, अध्यक्ष विनय कुमार झा, महासचिव जयंत कुमार झा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, साथ ही प्रेम चंद्र झा, शतीश कुमार मिश्र, आशीष झा, नरेश झा, राज कुमार मिश्र, बदरी नाथ झा, कौशल किशोर झा, शिवानंद झा, गुणानन्द झा, बाबूलाल झा, संतोष कुमार झा, सुकुमार नाथ झा, मोहन झा, कौशलेष झा और चंद्र झा। इसके अलावा कार्यक्रम में महिला और पुरुष सदस्यों की बड़ी संख्या ने भी भाग लिया।
मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि कोजगरा जैसे पारंपरिक उत्सवों के माध्यम से मिथिला संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में मदद मिलती है और समाज में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ती है।



