पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन मूड में केंद्र सरकार, कभी भी हो सकता है सर्जिकल स्ट्राइक….

दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन मोड में है. भारत की ओर से सिंधु जल संधि स्थगित करने, अटारी चेकपोस्ट बंद करने, पाकिस्तानी नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने और उच्चायोग के कर्मचारियों को कम करने जैसे कई कदम उठाए गए हैं. सरकार ने हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने का दावा किया है और दोषियों को सजा दिलाने की बात कही है. भारत के इस कड़े रुख के बाद पाकिस्तान भी टेंशन आ गया है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार अब इंतकाम के रास्ते पर चल पड़ी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक बाद सरकार ने ऐलान कर दिया है कि वो शांत नहीं बैठने वाली है. सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है. हमले की साजिश सीमा पार से रची गई. पहलगाम की तस्वीरें पूरी दुनिया ने देखी कि कैसे पाकिस्तान के कायर आतंकियों ने कश्मीर को दहलाने की साजिश रची. 28 बेगुनाह लोगों को अपनी गोली का निशाना बनाया, लेकिन अब पाकिस्तान के पक्के इलाज का खाका तैयार हो गया है.

सबसे पहले पहलगाम हमले के बाद भारत एक्शन कर लेते हैं. पीएमओ में चली करीब ढाई घंटे की बैठक के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री मीडिया के सामने आए. उन्होंने साफ कर दिया कि हमले के पीछे मौका परस्त पाकिस्तान का हाथ है और सीमा पार से ही इसकी साजिश रची गई. सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि आतंक के मुद्दे पर सरकार पीछे नहीं हटने वाली है. सरकार ने एक के बाद एक पाकिस्तान को पांच बड़ा झटका देते साफ कर दिया है कि हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.

विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी कहा गया कि पहलगाम हमले के गुनहगारों को भी देश के कानून के तहत सजा मिलेगी. भारत के तेवर से साफ है कि अब पाकिस्तान की खैर नहीं. क्योंकि न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया पाकिस्तान के आतंकी फैक्ट्री से तंग आ चुकी है. इस वक्त पूरा देश आक्रोशित है और पाकिस्तान से पहलगाम हमले का प्रतिशोध मांगा जा रहा है. ऐसे में भारत के सख्त तेवर से लाहौर से लेकर इस्लामाबाद में टेंशन का मीटर अप होना लाजिमी है.

सिंधु जल संधि स्थगित: भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को समाप्त नहीं करता।

अटारी चेकपोस्ट बंद करनाः एकीकृत चेकपोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. जिन लोगों ने वैध तरीके से सीमा पार की थी, उनको 1 मई 2025 त पाकिस्तान वापस लौटने का निर्देश दिया गया है.

पाकिस्तानी नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध: पाकिस्तानी नागरिकों को SAARC वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा की अनुमति नहीं होगी, और पहले जारी किए गए SPES वीजा रद्द किए जाएंगे. भारतीय सीमा में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है.

वापसी: नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया गया है. इन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *