बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले मानवता के विरुद्ध: अश्विनी चौबे

भागलपुर। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ सामने आ रही हिंसा की घटनाओं ने देश में चिंता बढ़ा दी है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले न सिर्फ सनातन परंपरा के मूल्यों के खिलाफ हैं, बल्कि मानवता को भी चुनौती देते हैं।
अश्विनी चौबे ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। धार्मिक स्थलों और घरों पर हमलों की खबरें चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने बांग्लादेश के गठन में अहम भूमिका निभाई थी, ऐसे में वहां हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर भारत की संवेदनाएं स्वाभाविक हैं।
पूर्व मंत्री ने बांग्लादेश सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि यदि हालात पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो क्षेत्र में जनभावनाएं और अधिक तीव्र हो सकती हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि बिहार और बांग्लादेश की भौगोलिक निकटता के कारण इस विषय पर लोगों की चिंता गहरी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *