कांग्रेसियों ने ईडी कार्यालय का किया घेराव,केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

हम लडेंगे-हम जीतेंगे-हम झूकेंगे नहीं-हम डरेंगे नहींः राजेश ठाकुर

रांची : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी दफ्तर तलब किये जाने के खिलाफ कांग्रेसियों ने गुरुवार को पूरे देश भर में विरोध-प्रदर्शन किया। उसी कड़ी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में इडी दफ्तर का घेराव किया गया।

राज्य भर से आये कांग्रेस के कार्यकर्ता धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में एकत्रित होकर वहां से जुलूस की शक्ल में बिरसा चौक, हिनू चौक होते हुए ईडी दफ्तर पहुंचे। जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के बाहर ईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस और प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कर रहे थे।

 वहीं सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई से आमजन का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष को निशाने पर ले रही है। भाजपा की तानाशाह सरकार ने ईडी का इस्तेमाल हमेशा विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया है। ईडी के द्वारा भाजपा सरकार नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को अब सोनिया गांधी को तलब कर कांग्रेस के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है और भारत के लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश किया जा रहा है।

वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि आज पूरे देश भर में कांग्रेसजन सड़कों पर उतर कर लोकतंत्र और भारतीय गणतंत्र की संवेधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे है और आवाज उठा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में प्रतिशोध की राजनीत की कोई जगह नहीं है। हम कांग्रेस के कार्यकर्ता है हम न दबेंगे ना झूकेंगे केवल आगे बढ़ेंगे। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है। विपक्षी दलों को निशाना बना रही है और देश को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज अंग्रेजों की तरह काम कर रही है।

 इसके अलावा सभा को बंधु तिर्की,शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, विधायक कुमार जयमंगल, नमन विक्सल कोनगाडी, भूषण बाड़ा, अम्बा प्रसाद, शिल्पी नेहा तिर्की ने किया।

जुलूस एवं घेराव कार्यक्रम में राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ राकेश किरण महतो, डॉ एम तौसीफ, सतीश पॉल मुंजनी, अमूल्य नीरज खलखो, रमा खलखो, उत्तम दूबे, गुंजन सिंह, अभिजीत राज, अमरेन्द्र सिंह, डॉ सुशील मरांडी, जयशंकर पाठक, अभिलाष साहु, सहित सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *