03 अक्टूबर शनिवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य में क्या है

मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। आज आपको रंग ज़्यादा चटख नज़र आएंगे, क्योंकि फ़िजाओं में प्यार का ख़ुमार चढ़ रहा है। आज का दिन किसी भी धार्मिक स्थल के लिए समर्पित करना अपनी मानसिक शांति बनाए रखने का सर्वश्रेष्ठ साधन हो सकता है।*
उपाय :- छात्रों को स्टेशनरी का सामान(कॉपी, पेन, पेन्सिल इत्यादि) बांटना आज आपको सुकून भरा अहसास करा सकता है।
*
वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें। समय मुफ़्त ज़रूर है पर बेशक़ीमती भी है, इसलिए अपने अधूरे कार्यों को निपटाकर आप आने वाले कल के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।*
उपाय :- विकलांग लोगों की सेवा करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
*
मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है। अगर आज के काम को आप कल पर टाल रहे हैं तो कल आपको इसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है।*
उपाय :- गणेश जी के मंदिर में एक काला-सफेद झंडा(पताका) दान में देने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे होंगे।
*
कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के क़ाबिल बनाता है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। परिवार जीवन का अभिन्न अंग होता है। आज अपने परिवार के साथ आप घूमने का आनंद ले सकते हैं।*
उपाय :- आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए गेहूँ के 11 दाने सूर्योदय के समय खाएं।
*
सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।आज के रोज़ जो भावुक मिज़ाज आप पर छाया हुआ है, उससे निकलने के लिए बीती बातों को दिल से निकाल दीजिए। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा। इस राशि के कुछ जातक आज से जिम जाने का विचार बना सकते हैं।*
उपाय :- बहते जल में श्री-फल(नारियल) प्रवाहित करने से स्वास्थ्य बना रहेगा।
*
कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। आज आप जिस सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहाँ आप सबके ध्यान का केन्द्र होंगे। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके प्रेमी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। वैवाहिक जीवन का आनन्द लेने के पर्याप्त मौक़े हैं आज आपके पास। बाग़बानी करना आपके लिए सुकून भरा हो सकता है – इससे पर्यावरण को भी लाभ पहुँचेगा।उपाय :- पौधों को पानी डालें।*
तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं- लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है- आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। दोस्त आपके निजी जीवन में ज़रूरत से ज़्यादा दख़लअंदाज़ी करेंगे। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। लोगों से दूरी बनाना कई बार जरुरी होता है लेकिन उन लोगों से दूरी न बनाएं जो आपके शुभचिंतक हैं।
*
उपाय :- खुशहाल पारिवारिक जीवन के लिए शनिदेव का तेल से अभिषेक करें।*
वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। अपने परिवार को बताकर और अपने कामों से जताकर महसूस कराते रहें कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं। इससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी और इस ख़ुशी को दोगुना करने के लिए उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ। ज़रा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है – मैं तुम्हारे बग़ैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाज हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन पकवान बनाना आपके फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर सकता है।
*
उपाय :- घर में सरकंडे या तीलियों की चिक खिड़की-दरवाजे पर लगाना आर्थिक स्थिति के लिए शुभ है।*
धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। ग़ैर-ज़रूरी चीज़ों पर रुपये ख़र्च कर आप अपने जीवन-साथी को नाराज़ कर सकते हैं। मुमकिन है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई ख़ास दोस्त आगे आए। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं।
*
उपाय :- अच्छे पारिवारिक जीवन के लिए नहाने के जल में काले तिल, काली सरसों के दाने डालकर स्नान करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।*
मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।अपनी बीमारी के बारे में चर्चा करने से बचें। ख़राब तबियत से ध्यान हटाने के लिए कोई और दिलचस्प काम करें। क्योंकि इस बारे में आप जितनी ज़्यादा बातें करेंगे, उतनी ही ज़्यादा तकलीफ़ आपको होगी। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा- बजाय इसके आपको दिमाग़ शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे जज़्बात से परिचित कराना चाहिए। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना मुमकिन है। सुबह की ताजी धूप आज आपको नई ऊर्जा प्रदान करेगी।उपाय :- अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।
*
कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।ख़याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। घर में कुछ बदलाव लाने के लिए पहले बाक़ी लोगों की राय भली-भांति जान लें। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीज़ें संभालने में क़ामयाब रहेंगे। आपके बच्चे शिक्षा के क्षेत्र मेें अच्छा कर सकते हैं यदि आप उनका सहयोग करें तो।*
उपाय :- एक लाल मिर्च, 27 मसूर की दाल के दाने तथा 5 लाल फूल लेकर किसी हनुमान मंदिर में चढ़ाएं, इससे पारिवारिक जीवन की खुशियाँ बढ़ेंगी।
*
मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।सबकी मदद करने की आपकी इच्छा आपको आज बुरी तरह थकाएगी। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। आप मानें या न मानें, आपके आस-पास को बड़े ग़ौर से आपको देख रहा है और आपको एक आदर्श मानता है। इसलिए ऐसे काम करें, जो क़ाबिले-तारीफ़ हों और आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएँ। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। जीवनसंगी के साथ वक्त बिताने के लिए आज आप ऑफिस से जल्दी निकल सकते हैं लेकिन रास्ते में अत्यधिक जाम की वजह से आप ऐसा करने में समर्थ नहीं हो पाएंगे। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ़ से ज़्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा। आज के भाग-दौड़ भरे दौर में हम अपने परिवार को कम समय ही दे पाते हैं। लेकिन परिवार के साथ बेहतरीन लम्हे गुज़ारने का यह उम्दा मौक़ा है।*
उपाय :- अपने प्रेमी/प्रेमिका को सुगन्धित परफ्यूम या इत्र गिफ्ट करें इससे लव लाइफ अच्छी रहेगी।
*
जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞
🌤️ दिनांक – 03 अक्टूबर 2026
🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ विक्रम संवत 2083
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ॠतु
🌤️ मास – आश्विन
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – सप्तमी सुबह 07:59 तक तत्पश्चात अष्टमी
🌤️ नक्षत्र – आर्द्रा 04 अक्टूबर रात्रि 01:29 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
🌤️ योग – वरीयान शाम 03:21 तक तत्पश्चात परिघ
🌤️राहुकाल – सुबह 09:29 से सुबह 10:58 तक
🌤️ सूर्योदय – 05:41
🌤️ सूर्यास्त – 05:53
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण – अष्टमी का श्राद्ध,महालक्ष्मी व्रत समाप्त
विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।

👉🏻 श्राद्ध पक्ष में एक लोटा जल और एक चुटकी आटे का करें यह गुप्त उपाय! पितर होंगे संतुष्ट, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि⤵️

🌷 पुष्य नक्षत्र योग 🌷
➡ 04 अक्टूबर 2026 रविवार को मध्यरात्रि 12:13 से 05 अक्टूबर सूर्योदय तक रविपुष्यामृत योग है ।
🙏🏻 १०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –
ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |…… ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |

👉🏻 3 अक्टूबर को लक्ष्मी प्राप्ति के लिए करले यह कार्य⤵️

🌷 कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में 🌷
🌳 बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |

🌷 रविपुष्यामृत योग 🌷
🙏🏻 ‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |
🙏🏻 इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)

🌷 श्राद्धकर्म 🌷
🙏🏻 अगर श्राद्धकर्म करने के लिए आपके पास बिल्कुल भी धन नहीं है तो आपको उधार मांगकर धन लेना चाहिए और श्राद्ध करना चाहिए। अगर आपको कोई उधार नहीं दे रहा तो पितरों के उद्देश्य से पृथ्वी पर भक्ति विनम्र भाव से सात आठ तिलों से जलाञ्जलि ही दे दें। अगर यह भी संभव नहीं तो कहीं से चारा लाकर गौ को खिला दें। और अगर इतना भी संभव नहीं तो अपनी बगल दिखाते हुए सूर्य तथा दिक्पालों से कहें :
🌷 “न मेऽस्ति वित्तं न धनं चान्यच्छ्राद्धोपयोग्यं स्वपितॄन्‌नतोऽस्मि ।
तृप्यन्तु भत्त्या पितरो मयैतौ कृतौ भुजौ वर्त्मनि मारुतस्य ।।”
➡ ‘मेरे पास श्राद्धकर्म के योग्य न धन-संपति है और न कोई अन्य सामग्री। अत: मै अपने पितरों को प्रणाम करता हूँ। वे मेरी भक्ति से ही तृप्तिलाभ करे। मैंने अपनी दोनों भुजाएं आकाश में उठा रखी हैं ।
💥 ऐसा विवरण विष्णुपुराण तृतीयांश, अध्यायः 14 तथा वराहपुराण अध्याय 13 में मिलता है।

        *~  पंचांग ~* 

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *