राउंडटेबल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रचित बंसल आज रांची में

रांची: सामाजिक सरोकार से जुड़ी अंतराष्ट्रीय संस्था राउंडटेबल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रचित बंसल आज सोमवार को रांची में आयोजित कम्युनिटी सर्विस प्रोग्राम के तहत शहर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुँच रहे हैं । तत्पश्चात वे रांची में राउंडटेबल इंडिया के तीनो चैप्टर रांची समारिटन राउंडटेबल 244, रांची यूटोपियन राउंडटेबल 284, रांची एंकोरेज राउंडटेबल 160 संग बिज़नेस मीटिंग में शामिल होंगे एवं यहाँ पर चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों का ब्योरा लेंगे । राँची में आयोजित कार्यक्रमो में राउंडटेबल रांची चैप्टर के अध्यक्षगण विक्रांत छाबड़ा, आकाश कोसला, अर्पित जैन, सभी सदस्य, राष्ट्रीय महासचिव श्यामाशीष लेंका, एरिया सिक्सटीन के चेयरमैन अभिजीत मोहंती, वाइस चेयरमैन यश वर्धित सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनप्रीत सिंह राजा, अनिरुद्ध बुधिया, एरिया सिक्सटीन के पूर्व अध्यक्षगण मयंक जायसवाल, सिद्धार्थ चौधरी, निखिल जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे ।विदित हो कि सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था राउंड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सहयोग किया जाता है। पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति संस्था तत्पर है। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इसके तहत हटिया के हजाम बस्ती में पारसनाथ पब्लिक स्कूल की स्थापना संस्था द्वारा कराई गई है। साथ ही खूंटी में एन डी ग्रोवर स्कूल की स्थापना भी राउंडटेबल के माध्यम से की गई है । देश भर में राउंड टेबल ने दस हज़ार से अधिक क्लासरूम की स्थापना की है ।उक्त जानकारी राउंड टेबल इंडिया के सिटी चैप्टर के प्रचार-प्रसार समन्वयक पौरुष जैन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *