प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा-पीएम मोदी का एक ही काम है, पेट्रोल-डीजल के दाम कितने बढ़ाउं आज किसी सरकारी कंपनी को बेचूं, किसानों को और लाचार कैसे करूं

रांची : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले नौ दिनों में कुल 5.60 रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें पांच राज्यों के चुनाव के कारण 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च से लगातार कीमतों में इजाफा हो रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देश पर कांग्रेस गुरुवार को पूरे राज्य भर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत अभियान की शुरूआत की है। इसी क्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन, रांची से पूर्वाह्न 11 बजे ढोल-नगाड़ा, थाली, घंटी बजाते हुए जुलूस के शक्ल में सुभाष चौक, शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा केन्द्र सरकार को महंगाई के विरूद्ध जगाने का काम किया।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि देश में भर में पेट्रोल-डीजल एलपीजी के दामों में रोज बढ़ोतरी के मद्देनजर कांग्रेस तीन चरणों में महंगाई मुक्त भारत अभियान चला रही है। जिसकी शुरूआत आज की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का एक ही काम है, पेट्रोल-डीजल के दाम कितने बढ़ाउं आज किसी सरकारी कंपनी को बेचूं, किसानों को और लाचार कैसे करूं,। आज जिस प्रकार महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है दाल, तेल, रसोई गैस और घरेलू सामान सभी जरूरी चीजों का दाम बढ़ गये है इससे आमजन में काफी रोष है। विरोध प्रदर्शन की इसी कड़ी में महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य के तमाम प्रखंड़ों एवं जिलों में थालियां और बर्तन ढोल बजाकर अपना विरोध दर्ज किया और इस बहरी सरकार को जगाने का काम किया।  

आज के इस विरोध प्रदर्शन में केशव महतो कमलेश, रवीन्द्र सिंह, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, ईश्वर आनंद, सुरेन्द्र सिंह, रामाश्रय प्रसाद, रमा खलखो, सुलतान अहमद, विनय सिन्हा दीपू, शमशेर आलम, केदार पासवान, पप्पू अजहर, जगदीश साहु, महेन्द्र मिश्रा, आनंद जालान, छोटू सिंह, बैलेस तिर्की, जितेन्द्र त्रिवेदी,  राजीव चौधरी, शहजादा हुसैन, अजय सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *