जिला परिषद अध्यक्ष संघ अपनी मांगों को लेकर जल्द करेंगे मुख्यमंत्री से मुलाकात 

रामगढ़: झारखंड के दर्जनों जिला परिषद अध्यक्ष शनिवार को रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर सभी जिप अध्यक्षो ने मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किये। तत्पश्चात रजरप्पा स्थित प्रशासनिक भवन में बैठक कर रणनीति बनाई गई। इस दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि पंचायत स्तर पर जो अधिकार जिला परिषद अध्यक्ष को मिलना चाहिए, वह नही मिल पा रहा है। पंचायती राज अधिकार के तहत डीआरडीए सहित अन्य 14 विभागों की जो शक्तियां व अधिकार सरकार के द्वारा दी गईं हैं। जिला प्रशासन उसका सही ढंग से अनुपालन नही कर रही है। इसलिए सरकार व जिला प्रशासन से अनुरोध है कि हमे वह अधिकार व शक्तियां  मिलनी चाहिए। ताकि परिषद क्षेत्र व पंचायत क्षेत्र का विकास हो सके। बैठक के दौरान जल्द ही जिला परिषद अध्यक्ष संघ का चुनाव करने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष संघ जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने का भी निर्णय लिया गया है। ताकि सारे अधिकार प्राप्त हो सके। मौके पर गिरिडीह जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, हजारीबाग जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, रामगढ़ जिप अध्यक्ष सुधा देवी, कोडरमा जिप अध्यक्ष रामधन यादव, धनबाद जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, गढ़वा जिप अध्यक्ष शांति देवी, गोड्डा जिप अध्यक्ष बेबी देवी, लातेहार जिप अध्यक्ष पूनम देवी, जामताड़ा जिप अध्यक्ष राधा रानी, पूर्वी सिंहभूम बारी मुर्मू सहित कई मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *