माहेश्वरी महिला समिति ने मुरहू के पेलॉल किया पौधरोपण,ग्रामीणों को किया जागरूक

खूंटी:महेश्वरी महिला संगठन ने बुधवार को मुरहू प्रखंड के पेलॉल गांव में पौधारोपण किया। साथ ही ग्रामीणों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया। मौके पर माहेश्वरी महिला मंडल रांची की सदस्यों ने कहा कि बीते कई वर्षों से लगातार माहेश्वरी महिला संगठन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण का कार्य कर रही है। इससे वातावरण को शुद्ध हवा मिलती है। जल संचय हेतु भूमि को पर्याप्त मात्रा में पौधों लगाने की जरूरत है। मुरहू के समिति सदस्य रमा साबू ने कहा कि सरकार के द्वारा भी पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उसी कड़ी को जोड़ते हुए हमलोग समिति के सदस्यों के साथ पौधारोपण करने की शुरुआत की है ।लगभग एक हजार पौधा विगत 2 माह में लगा लिया है। यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा ताकि वातावरण में शुद्ध रहे। सभी महिला समिति रमा साबू की अगवाई में मुरहू के पेलोल गांव में ग्रामीणों को पौधारोपण के लिए जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *