होमगार्ड महिलाओं ने ड्यूटी के दौरान तीन बंडल अल्मुनियम तार किया बरामद 

 फ़ोटो : जप्त किया गया अल्मुनियम तार के साथ होमगार्ड महिलाएं।

रजरप्पा,चितरपुर

सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के बेस वर्कशॉप के पीछे एक नंबर डिपू के पास झाड़ियों में चोरों  द्वारा छुपाया गया तीन बंडल अल्मुनियम तार बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार चोरों द्वारा पहले से ही अल्मुनियम तार को काटकर झाड़ियों में छुपाया गया था। जिसे चोर मौका मिलते ही चुराने का फिराक में थे। इस बीच शनिवार को महिला होमगार्ड के जवानों ने अपनी ड्यूटी के दौरान छानबीन किया तो झाड़ियों के पीछे तीन बंडल अल्मुनियम तार मिला। जिसकी सूचना तुरंत ही सीसीएल के सुरक्षाकर्मी एएसएसआई रामचंद्र पासवान को दिया गया। सूचना मिलते ही सीसीएल के सुरक्षाकर्मी के नेतृत्व में होमगार्ड महिलाओं द्वारा सभी अल्मुनियम तार को जप्त किया गया। इस अभियान में होमगार्ड महिला निशा कुमारी, अलासो देवी, ममता देवी मौजूद थी। इस संबंध में रामचंद्र पासवान ने बताया कि महिला होमगार्ड के द्वारा लगातार इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है। होमगार्ड द्वारा चोरों को लगातार खदेड़ा जा रहा है। जिससे चोरों में काफी दहशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *