केंदीय मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़वा को 2460 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
रांची :केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को गढ़वा में रेहला फोरलेन सड़क का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं के तहत गढ़वा को 2460 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली। इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सांसद विष्णु दयाल राम सहित कई नेता उपस्थित रहे। इससे पहले, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व रांची सांसद संजय सेठ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची एयरपोर्ट पर नितिन गडकरी का स्वागत किया। रांची एयरपोर्ट से वे सीधे गढ़वा के लिए रवाना हुए। गढ़वा में कार्यक्रम के बाद गडकरी वापस रांची लौटेंगे।



