हरेक विधानसभा में जदयू 25 हजार सदस्य बनायेगी

अररिया गणादेश:पार्टी जिलाध्यक्ष आशीष कुमार पटेल की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की शुरुआत को लेकर एक बैठक हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला के संगठन प्रभारी-सह-प्रदेश महासचिव सह संस्कृत बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष डॉ भारती मेहता और पार्टी के प्रदेश सचिव अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ भारती मेहता ने जिले में सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि 15 सितंबर से एक साथ जिला के सभी पंचायत एवं सभी नगरों में सदस्यता अभियान की शुरुआत होना पार्टी के द्वारा सुनिश्चित है। प्रत्येक विधानसभा में 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है। हम सबों को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है और मिलकर अररिया को सदस्यता अभियान में नंबर वन बनाना है। सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना ही मुख्यमंत्री के विकास को धन्यवाद देना होगा। राष्ट्र के सामने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की सबसे बड़ी चुनौती है और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखते हुए हर जाति हर धर्म के लोगों को पार्टी से जोड़ने एवं सदस्य बनाने का काम करेंगे।
वहीं अमर कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में सभी जाति सभी समुदाय के लोगों का सर्वांगीण विकास हुआ है।
बैठक में मुख्य रूप से रानीगंज विधानसभा के विधायक अचमित ऋषि देव, पूर्व मंत्री मंजर आलम, प्रदेश महासचिव शगुफ्ता अजीम, जिला उपाध्यक्ष रेशम लाल पासवान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सीताराम मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष नौशाद आलम, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह चौहान, उमेश चंद्र राय, नागेश्वर कामत, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मंडल, नवीन श्रीवास्तव , राजू मंडल , नरेश राय, धनेश्वर गिरी, सदानंद मंडल, कमल नाथ मंडल, वंश गोपाल ठाकुर, नगर अध्यक्ष रामजी सिंह, नंद मोहन मिश्र, दिनेश मंडल, जवाहर सिंह, मो. इकरामुद्दीन, आदर्श गोयल, मीडिया प्रभारी मो. जियाउल्लाह, वीरेंद्र राय, नंद किशोर राय, पंकज साह, अब्दुल मजीद, राजूराम, मोहम्मद नौरेज आलम, लड्डू, अनुज प्रधान, संजय कुमार कामत, महेंद्र मंडल, अरुण सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रणविजय कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आदिल मुख्तार, विजेंद्र मलाकार, सुरेंद्र यादव,सत्यनारायण यादव, मो. शाहबाज आलम, मुखिया मुमताज अंसारी, के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *