मांडर विधानसभा उप चुनाव मैं कांग्रेस से पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी नेहा तिर्की का टिकट कंफर्म
रांची। मांडर विधानसभा उपचुनाव में पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की का टिकट कांग्रेश से कंफर्म हो गया है। गुरुवार को शिल्पी पर्चा भरेंगी। बताते चलें कि पूर्व विधायक बंधु तिर्की की आय से अधिक संपत्ति मामले में उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी इस कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। पिछले बार मांडर से कांग्रेस के सनी टोप्पो उम्मीदवार थे जबकि बीजेपी से देव कुमार धान उम्मीदवार थे बंधु तिर्की ने झाविमो के सिंबल पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।, इसके बाद बंधु तिर्की और प्रदीप यादव कांग्रेस में चले गए फिलहाल बंधु तिर्की कांग्रेसमें कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं।



