भूषण बाड़ा मामले में बैद्यनाथ राम बोले- जांच के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति, विरोधियों की साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं

रांची: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले पर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि कांग्रेस विधायक को राजनीतिक विरोधियों की ओर से फंसाने की कोशिश भी हो सकती है।
बैद्यनाथ राम ने कहा कि फिलहाल इस मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। यह पूरी तरह जांच का विषय है और पुलिस को सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच करनी चाहिए। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस जांच में विधायक के खिलाफ आरोपों की पुष्टि होती है और उनका नाम सामने आता है, तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल बिना जांच के किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *