चंद्रपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

बोकारो :शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने चंद्रपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई, प्रशासनिक व्यवस्था एवं विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन भी उपस्थित थे।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सर्वप्रथम कार्यालय परिसर स्थित शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालय में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश बीडीओ एवं सीओ को दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय कक्ष, नजारत कक्ष, पारागमन कक्ष सहित अन्य कमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कक्षों में साफ-सफाई एवं व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा।
उपायुक्त ने कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय आम जनता से सीधे जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र है। ऐसे में कार्यालय परिसर में स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *