सभी 24 जिला मुख्यालयों के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त की आधिकारिक समय-सारणी जारी

रांची : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मौसम केंद्र ने झारखंड के सभी 24 जिला मुख्यालयों के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त की आधिकारिक समय-सारणी जारी कर दी है. इस सूची से राज्य भर के छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने में काफी सहूलियत होगी. मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को सूर्यास्त के लिए राज्य में सबसे पहले शाम 4:51 बजे साहेबगंज में सूर्यास्त होगा, जबकि सबसे अंत में शाम 5:09 बजे गढ़वा में सूर्य अस्त होगा. वहीं, 16 नवंबर 2026 को सूर्योदय के समय सबसे पहले सुबह 5:55 बजे पाकुड़ में और सबसे अंत में सुबह 6:10 बजे गढ़वा में सूर्योदय होगा. राजधानी रांची में 15 नवंबर को शाम 5:05 बजे सूर्यास्त और 16 नवंबर को सुबह 6:03 बजे सूर्योदय का समय निर्धारित किया गया है.

जिलावार सूर्यास्त और सूर्योदय की समय-सारणी:

  • रांची: सूर्यास्त – शाम 5:05 बजे, सूर्योदय – सुबह 6:03 बजे
  • जमशेदपुर: सूर्यास्त – शाम 5:02 बजे, सूर्योदय – सुबह 5:59 बजे
  • धनबाद: सूर्यास्त – शाम 4:59 बजे, सूर्योदय – सुबह 5:59 बजे
  • बोकारो: सूर्यास्त – शाम 5:01 बजे, सूर्योदय – सुबह 6:01 बजे
  • देवघर: सूर्यास्त – शाम 4:56 बजे, सूर्योदय – सुबह 5:59 बजे
  • हजारीबाग: सूर्यास्त – शाम 5:03 बजे, सूर्योदय – सुबह 6:04 बजे
  • गिरिडीह: सूर्यास्त – शाम 4:59 बजे, सूर्योदय – सुबह 6:00 बजे
  • डाल्टनगंज: सूर्यास्त – शाम 5:08 बजे, सूर्योदय – सुबह 6:09 बजे
  • गढ़वा: सूर्यास्त – शाम 5:09 बजे, सूर्योदय – सुबह 6:10 बजे
  • चाईबासा: सूर्यास्त – शाम 5:03 बजे, सूर्योदय – सुबह 6:00 बजे
  • दुमका: सूर्यास्त – शाम 4:55 बजे, सूर्योदय – सुबह 5:57 बजे
  • गुमला: सूर्यास्त – शाम 5:08 बजे, सूर्योदय – सुबह 6:06 बजे
  • रामगढ़: सूर्यास्त – शाम 5:03 बजे, सूर्योदय – सुबह 6:03 बजे
  • खूंटी: सूर्यास्त – शाम 5:05 बजे, सूर्योदय – सुबह 6:03 बजे
  • कोडरमा: सूर्यास्त – शाम 5:01 बजे, सूर्योदय – सुबह 6:04 बजे
  • चतरा: सूर्यास्त – शाम 5:04 बजे, सूर्योदय – सुबह 6:06 बजे
  • लातेहार: सूर्यास्त – शाम 5:07 बजे, सूर्योदय – सुबह 6:07 बजे
  • लोहरदगा: सूर्यास्त – शाम 5:06 बजे, सूर्योदय – सुबह 6:06 बजे
  • सिमडेगा: सूर्यास्त – शाम 5:08 बजे, सूर्योदय – सुबह 6:05 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *