लातेहार में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक
रांची : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान लातेहार जिले में दिनांक 28,29 एवं 30 जून तक तीन दिनों चलाया जायेगा I 28 जून को बूथों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी. जबकि 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलायेंगे I जिले में 1 लाख 55 हजार 359 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है, जिसके लिए 998 बूथ बनाये गये हैं. इनमें शहरी क्षेत्र में 24 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 974 बूथ शामिल हैं. पल्स पोलिया अभियान में 1995 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके अलावा 1 लाख 32 हजार 487 घरों में जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं हाट-बाजारों में 32 ट्रांजिट दल तैनात किये गये हैं. जिसमें 64 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया हैंI


