झारखंड में बदलेगा मौसम का मजाज, 16 और 17 अप्रैल को गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 16 व 17 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी रांची में मौसम शुष्क रहेगा और आंशिक बादल छाए रहने की भी संभावना है। हालांकि उत्तर पूर्वी हिस्सों में ही कहीं कहीं हीट वेव का असर भी रहेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट भी है। इस वजह से राजधानी के तापमान में एक डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि भी है। पिछले 24 घंटों में अब तक सबसे अधिक तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम तापमान 24.9 डिग्री गिरिडीह जिले का दर्ज किया गया है। राजधानी रांची में अधिकतम 39.8 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।16 अप्रैल को अधिकतम 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस,17 अप्रैल को अधिकतम 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस और 18 अप्रैल को अधिकतम 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *