हरिनाथ साहू के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

रांची: विकास चौक, बीआईटी, बूटी मोड़, मोराबादी सुकुरहुटू सहित कांके क्षेत्र सहित कई जगहों पर आदिवासी मूलवासी भाई बहन अपने वीर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ झारखंडी पारंपारिक वेशभूषा में ढोल नगाड़ों के थाप पर झारखंडी लोकगीत एवं नृत्य के माध्यम से झारखंडी भाषा संस्कृति सभ्यता एवं खतियानी पहचान को प्रस्तुत किया।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित सामाजिक न्याय के योद्धा लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू ने सभी आदिवासी मूलवासी भाई बहनों को शुभकामना देते हुए कहा विश्व आदिवासी दिवस हमारे पूर्वजों अमर वीर क्रांतिकारी व बलिदानी महापुरुषों को याद करने एवं संकल्प के साथ उनके पद चिन्हों पर चलकर झारखंड और झारखंडियों की पहचान,अस्मिता, जल, जंगल, जमीन, खनिज- संपदा,भाषा, संस्कृति, सभ्यता,खतियान, संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा व सामाजिक न्याय एवं राजनीतिक भागीदारी के निहितार्थ झारखंड के नवनिर्माण के लिए फिर एक उलगुलान की आवश्यकता है।
श्री साहू ने कहा समय आ गया है आदिवासी मूलवासी को एक होकर झारखंड को लूटने और बर्बाद होने से बचाने की हमें बाहरी लोग धर्म जाति के नाम पर लड़ा कर हमारे हक अधिकार, शिक्षा, नौकरी, रोजगार से दूर रखने का एक बड़ा और गहरी साजिश राज्य के अंदर युवा पीढ़ी के माध्यम से चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से कांके पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, कांके उप प्रमुख अजय बैठा, संजय महतो,समाजसेवी विनोद साहू, अनूप लोहरा, महेंद्र महतो, महावीर मुंडा, मुकुल नायक, वीरेंद्र महतो,अजय महतो, प्रभात भूषण, सीताराम मुंडा, सहदेव मुंडा, मदन महतो, लालू पाहन, फागु मुंडा, हरे कृष्णा महतो ने संबोधित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *