पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम और लातेहार झामुमो जिला अध्यक्ष मोतीनाथ शहदेव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन से जुड़ी यादों को सीएम हेमंत सोरेन से किया शेयर
रांची: झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम और लातेहार झामुमो जिला अध्यक्ष मोतीनाथ शहदेव ने नेमरा में गुरु जी के संस्कार भोज में शामिल हुए। उनके साथ हजारों झामुमो कार्यकर्ताओं ने भी नेमरा पहुंचकर संस्कार भोज में हिस्सा लिया।
इस दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। साथ ही जिला अध्यक्ष मोतीनाथ शहदेव और पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात किया।
सीएम हेमंत सोरेन को लातेहार में गुरु जी से जुड़ी बातों को शेयर किया।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जब लातेहार आए थे तो हमलोगों ने कैसे तैयारी किया था,मंच सजाया था,कार्यकर्ता और लोगों का कार्यक्रम में कैसे उपस्थिति हुई थी आदि बातों को शेयर किया। उन्होंने फोटो भी दिखाया।
वहीं पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि दिवंगत शिबू सोरेन के संस्कार भोज में झारखंड,बंगाल,उड़ीसा,छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से लोग पहुंचे हैं।
गुरु जी का पूरे देश में जनाधार था यही कारण है कि संस्कार भोज में देश के कई जिले से लोग पहुंचे हैं। करीब पांच लाख लोग पहुंचे हैं।
वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने दोनों नेताओं की बातों को सुनने के बाद उनके आंखों में आंसू आ गया और वे भावुक हो गए।
उन्होंने कहा कि गुरु जी ने बहुत बड़ी जिम्मेवारी मुझे दी है। उनके विचारों को आगे बढ़ाना मेरा कर्तव्य होगा। गुरु जी आदिवासियों के सबसे बड़े नेता थे।
गुरु जी ने हमेशा गरीब,पिछड़ों और आदिवासियों के लिए संघर्ष करने के काम किया है। उनके बताए हुए कार्यों को ओर भी प्रचार प्रसार करने की जरूरत है।



