मोटे अनाज और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गांवों में जन-जागरण जरुरी:कर्मवीर सिंह

रांची: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला-अध्यक्षों, प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज के उत्पादन एवं उपयोग के जन जागरण के निमित्त बनाए गए विभिन्न जिलों के संयोजकों की एक “दिवसीय कार्यशाला” का आयोजन प्रदेश कार्यालय सभागार में किया गया।
कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों अजीत सिंह एवं डॉ राजेश कुमार द्वारा प्राकृतिक खेती करने की सही विधि एवं मोटे अनाज के उत्पादन एवं उपयोग से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह* ने कहा कि गांवों को प्राकृतिक खेती के माध्यम से ही सबल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांव में पहले सभी घरों में देशी गायें होतीं थीं और उनके गोबर तथा गोमूत्र ही फसल की उपज बढ़ाने के लिए उपयोग में लाए जाते थे। उन्होने कहा कि हम आज भी पुरानी पद्धति से खेती करें तो कम खर्च में अच्छी उपज हासिल कर सकते हैं। श्री सिंह ने कहा कि फसल के बचाव के लिए हम जितना छिड़काव कर रहे हैं, रासायनिक खाद डाल रहे हैं वह हमारे जीवन के लिए नुकसानदायक है अतः हम सभी के लिये प्राकृतिक खेती ही बेहतर विकल्प है।
उन्होंने कहा कि मोटे अनाज का चलन विश्व स्तर पर कई देशों में लाया जा रहा है जिसका नेतृत्व भारत कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष घोषित किया गया है एवं इस वर्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोटे अनाज जैसे बाजरा, रागी (मड़ुवा), सांवां, ज्वार, बाजरा चना कोदो आदि को उपयोग में लाने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोटे अनाजों के उपयोग से कई जानलेवा बीमारियों के होने की संभावना कम होती है अतः मोटे अनाज हमारे जीवन के लिए जरूरी है। उन्होंने अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं से गांवों में जाकर लोगों को प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज से होने वाले लाभ को बताने की बात कही।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं को सभी लोग मिल-जुलकर सहयोग करें तथा गांवों में जाकर लोगों के साथ छोटी-छोटी बैठक में आयोजित कर प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम करें।
कार्यशाला को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्राम विकास प्रमुख महेंद्र जी एवं प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन ललित ओझा ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमरनाथ चौधरी, राजकुमार सिंह, मनमीत यादव, राजेश सिंह, प्रभात सिंह, राजेश कुशवाहा, अजय मुंडा,विक्रांत उपाध्याय, अजय दूबे, माथुर प्रसाद, सत्येंद्र कुमार,वैभव सिंह, मुकेश सिंह, विशाल साहु , वृंद कुमार साहु, सुरेंद्र नाथ मंडल,लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, कामेश्वर महतो,सफदर अली, रामानंद साहु,शनि कुशवाहा,बिंटू लाल शहदेव, रामाशंकर तिवारी सहित मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष एवं अभियान के संयोजक उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *