उड़ीकेल में लगा नया ट्रांसफार्मर,झामुमो नेता राहुल केशरी,मुखिया छत्री हेमरोम ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

खूंटी: उड़ीकेल पंचायत के जोजोदाग ग्राम में पिछले छह महीने से खराब ट्रांसफार्मर झामुमो नेता की पहल पर गुरुवार को बदला गया। झामुमो नेता राहुल केशरी,उड़ीकेल मुखिया छत्री हेमरोम, झामुमो पंचायत अध्यक्ष सहदेव भेगरा, ग्राम प्रधान सरवन पहान ने सामूहिक रूप से फीता काट कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। 
ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणों में काफ़ी खुशी देखी गई। साथ ही झामुमो नेता और विद्युत विभाग को बधाई दिया। आज के कार्यक्रम मे समीर मुंडा, जयराम पहान ,सलखु मुंडा,सुदामा साहू,हरि पहान, विजय भेगरा, छोतेंद्र पहान,बंधु भेगरा,प्रभु भेगरा, महादेव भेगरा, बोचना पहान, बैधनाथ पहान, उमेश भेगरा, सुजीत भेगरा, महादेव प्रधान, अनिल पहान, ज्या भेगरा लछमन भेगरा, रघु टूटी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *