36वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने अहमदाबाद जाएगें बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय के शिक्षक अजय झा

रांची : 36वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राँची जिला अन्तर्गत बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय रांची के वरीय शिक्षक अहमदाबाद (गुजरात) जाएगें। मलखंब फेडरेशन ऑफ इडिंया ने पत्र कर श्री झा को 7 से 11 अक्टूबर 22 तक अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत मलखंब खेल के सफल संचालन के लिए बतौर तकनीकि आधिकारी आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि गुजरात में 27 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक नेशनल गेम्स 2022 का आयोजन हो रहा है। श्री झा 3 अक्टूबर को हटिया से राउरकेला भाया होते हुए अहमदाबाद के लिए रवाना होगें। श्री झा को तकनीकि अधिकारी के लिए मनोनीत होने पर
खेलकूद ,युवा कार्य निदेशालय झारखंड के खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, विभागीय उपनिदेशक धर्मेन्द्र दीक्षित, प्रशाखा पदाधिकारी देव शंकर दास, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी अभिषेक नन्द, साझा के खेल परामर्शी देवेन्द्र सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी प्रमोद शरण ,झारखंड ओलम्पिक संघ के महासचिव मधुकान्त पाठक, वरीय क्रिकेट प्रशिक्षक चंचल भट्टाचार्य , मलखंब संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह ‘जग्गू’ ,अखिलेशवर उपाध्याय ,चन्द्रकान्त लाल, आशुतोष द्विवेदी , झारखंड राज्य खो-खो संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, बंगीय सांस्कृतिक परिषद विधालय सचिव सजल बनर्जी ने बधाई एवं शुभकामनाए दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *