ऑड्रे हाउस में 20 से 31 मई तक चलने वाला समर कैम्प का शुभारंभ

रांची :सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के द्वारा ऑड्रे हाउस में 20 से 31 मई तक चलने वाला समर कैम्प का मंगलवार को उद्घाटन निदेशक आसिफ एकराम ने किया। आयोजन के प्रारंभ दिवस में विभिन्न सरकारी एवं प्राईवेट विद्यालयों के लगभग 350 बच्चों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज करते हुए उत्साह दिखलाया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को एक मौज-मस्ती के वातावरण में विधाओं को सीखने के लिए प्रेरित किया गया। कैम्प में बच्चों के लिए विभिन्न डॉक्यूमेन्ट्री फिल्मस का ऑड्रे हाउस के प्रेक्षागृह में प्रदर्शन होना है, जिसमें शामिल होने के लिए निदेशक महोदय ने सभी बच्चों को प्रेरित किया। साथ हीं निदेशक ने कहा कि पारंपरिक लोक नृत्य में कैम्प के निर्धारित मापदंड के अनुसार आवेदक नहीं होने के कारण इस विधा में आज प्रशिक्षण प्रारंभ नहीं हो रहा है, जिसमें आवेदन प्राप्त होने पर कैम्प में पारंपरिक लोक नृत्य का प्रशिक्षण कराया जायेगा।
सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के द्वारा आयोजित इस समर कैम्प में प्राप्त आवेदनों के आधार पर नाटक, चित्रकला, आर्ट क्राफ्ट एवं मेहंदी रंगोली, गजल गायन, भरतनाट्यम, कथक नृत्य, फैन्सी ड्रेस एवं योगा-ध्यान विधाओं में प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इस कैम्प में निदेशालय द्वारा संचालित झारखण्ड कला मंदिर, होटवार, राँची के प्रशिक्षकगण- सुश्री मृणालिनि अखौरी, श्रीमती खुशबु कुमारी, श्रीमती बबली कुमारी, कौशिक राय, गौतम बक्शी, सच्चिदानंद मजुमदार,  सतीश कुमार मिश्रा, अजय कुमार गोस्वामी, श्री जाहिद खान के अतिरिक्त दीपक लोहार, मुन्ना लोहार रिजोइस एरिक एवं श्रीमती अंजली चक्रवर्ती के द्वारा इस कैम्प में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कैम्प में शामिल बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने निदेशालय के द्वारा आयोजित समर कैम्प को बच्चों के लिए उनके रूचि के अनुसार कला से परिचय प्राप्त करने के लिए एक अच्छा अवसर बतलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *