ओरमांझी के पिस्का मेँ शहीद जीतराम बेदिया की 223वीं जयंती की रही धूम

ओरमांझी। पिस्का मेँ आयोजित स्वतंत्रता संग्रामी शहीद जीतराम बेदिया की 223वीं जयंती समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, खिजरी विधायक राजेश कच्छप और रामगढ़ विधायक ममता देवी,अपर आयकर आयुक्त निशा उरांव,प्रखंड विकास कामेश्वर बेदिया,जिला परिषद सदस्य कमीशनर मुंडा,सरिता देवी ने शिरकत की। सभी ने शहीद जीतराम बेदिया के योगदान को याद किया और बेदिया समाज के उत्थान के लिए काम करने का आश्वासन दिया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। जिसके विजेताओं को अतिथियों द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया.समारोह कोसफल बनाने मेँ आयोजन समिति के अध्यक्ष कामेश्वर बेदिया उपाध्यक्ष शंकर बेदिया,मीना देवी कृष्णा बेदिया,सचिव महेशवर बेदिया रामसेवक बेदिया,सुरेश मंडा कोषाध्यक्ष नागेंद्र बेदिया,सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *