लोहरदगा विशेष प्रमंडल के कैशियर वरूण कुमार को रांची एसीबी की टीम ने 04 हजार घूस की रकम लेते दबोचा, मची अफरातफरी।

लोहरदगा: लोहरदगा जिला में एक बार फिर से एंट्री करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर ग्रामीण विकास विभाग, विशेष प्रमंडल के कैशियर वरूण कुमार को आंगनबाड़ी जीर्णोद्धार को लेकर जुरिया निवासी शिकायतकर्ता सफेजुल अंसारी के शिकायत पर कार्रवाई करते हुए घूस की रकम के साथ उन्हें ऑफिस में ही गिरफ्तार कर अपने साथ रांची ले गई। सूत्रों के मुताबिक आंगनबाड़ी योजना का फाइनल भुगतान हेतु 10 हजार रूपये घूस की मांग घूसखोर कैशियर वरूण कुमार के द्वारा शिकायतकर्ता सफेजुल अंसारी से किया गया था। इस बीच बड़ी मान-मनौव्वल के बाद चार हजार रूपये में मामला डिल हुआ। इधर इसकी लिखित शिकायत शिकायतकर्ता सफेजुल अंसारी के द्वारा रांची एसीबी को दी गई थी। तत्पश्चात टीम की ओर से विगत दो दिन पूर्व लोहरदगा पहुंचकर जांच पड़ताल किया गया था, जिसमें मामले की सत्यता पाया गया था। इसी बीच एंटी करप्शन ब्यूरो रांची की टीम घूसखोर कैशियर वरूण कुमार को गिरफ्तार करने हेतु जाल बिछाया और गुरूवार को विशेष प्रमंडल के लोहरदगा आफिस में ही चार हजार रूपये घूस की रकम लेते हुए नाजिर वरूण कुमार को रांची एसीबी की टीम गिरफ्तार कर अपने साथ रांची ले गई। इधर लोहरदगा में एसीबी की कार्रवाई से विशेष प्रमंडल के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया, कर्मी एसीबी की नजर से इधर-उधर भागते दिखाई दिए। मालूम हो कि लोहरदगा जिला में लगातार एसीबी की कार्रवाई के बाद भी घूसखोरों की जमात घूस लेने में अभी भी सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *