अभाव और केंद्र सरकार के अनावश्यक परेशानी के बीच हेमंत सोरेन की सरकार बेहतर काम कर रही है: बैद्यनाथ राम

रांची: झारखंड सरकार 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य स्थापना दिवस मना रही है। हेमंत सोरेन की सरकार पांचवें साल में प्रवेश करने वाली है। चार सालों में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार ने केंद्र सरकार के असहयोग रवैए और संसाधनों के अभाव के बीच बेहतर विकास के कार्यों को अंजाम दिया है। यह बातें झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम ने मीडिया से बातें करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हमलोग प्रत्येक साल अपने लातेहार क्षेत्र में मानते हैं। इस साल भी बड़े धूमधाम से मनाएंगे। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड में जब से झामुमो के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से केंद्र की भाजपा सरकार परेशान कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सीएम हेमंत सोरेन को परेशान कर रही है। लेकिन सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार प्राकृतिक आपदा और केंद्र सरकार के द्वारा कृत्रिम आपदा के बीच बेहतर कर रही है। केंद्र सरकार राज्य सरकार को फंड देने में कोताही बरत रही है।
भाजपा सिर्फ और सिर्फ गलत बयानबाजी कर जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। हमारी सरकार राज्य के युवाओं को नौकरी और रोजगार दे रही है,जबकि पूर्व की भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ घोषणा करती थी। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार ने चार साल में जितना विकास का काम किया है उतना पिछले किसी भी सरकार ने नहीं किया था। यह सरकार बोलने पर नहीं काम करने पर विश्वास रखती है। भाजपा को झामुमो की सरकार बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसके अलावा पूरे देश में जहां भी गैर भाजपा की सरकार है वहां पर केंद्र सरकार अनावश्यक परेशान कर रही है।
केंद्र की भाजपा सरकार ने नौ सालों में देश को क्या दिया है,यह भाजपा वाले बताए।
उन्होंने कहा कि यहां पर सब जन पेंशन योजना लागू किया गया,विदेशों में गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजा रहा है। इसके साथ कई जन कल्याणकारी योजना राज्य सरकार चला रही है। स्थापना दिवस पर सीएम कई नई घोषणा करेंगे।
वहीं बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पर कहा कि जितना विकास होना चाहिए वह नहीं हो पाया है। लेकिन इसबार विकास होगा। पीएम मोदी के साथ सीएम हेमंत सोरेन के वहां जाने के बाद हो सकता है की वे उलिहातू गांव को गोद ले ले। ऐसे में उलीहातु का कायाकल्प हो जायेगा।
झामुमो विधायक ने कहा कि भाजपा विधायक और कई पदाधिकारी के खिलाफ कई गंभीर आरोप है उसके बावजूद ईडी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ईडी राजनीति से प्रेरित होकर सीएम हेमंत सोरेन को परेशान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *