पूर्व कांग्रेस नेत्री डॉ. परिंदा सिंह अपने सकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुई शामिल

रांची: पूर्व मंत्री सह वनांचल राज्य आंदोलन के प्रमुख नेता स्व. समरेश सिंह की पुत्रबधु डॉ. परिंदा सिंह ने गुरुवार को अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची में घर वापसी करते हुए सदस्यता ग्रहण की।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा एक एक मात्र पार्टी है जिसमे यदि किसी ने घर वापसी की है तो उनको वही सम्मान मिला है जो पहले उन्हें मिलता रहा था। भाजपा कोई पार्टी नही बल्कि एक परिवार है। अभी का वक़्त बहित ही कठिन है , पूरा विश्व भारत की प्रगति को रोकने का प्रयास कर रही है लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश तेज गति से विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रही है।
उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि भारत 21वी सदी में विश्व गुरु बन कर उभरेगा, आज आज उनकी बात सच साबित हो रही है। इसलिए हमसब की जिम्मेदारी बढ़ गयी है, आशा है कि और भी लोग भाजपा से जुड़ेंगे। उन्होंने डर परिंदा सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भाजपा में शामिल होने की बधाई दी।
कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने कहा कि स्व समरेश सिंह जी से उन सब के रिश्ते काफी मजबूत थे, वनांचल राज्य आंदोलन में उनकी भूमिका इतिहास के पन्नो पर स्वर्णिम अक्षरों से अंकित है।
बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ परिंदा सिंह की घर वापसी से पार्टी मजबूत हो गया है। जो सपना हमारे पूर्वजों, स्व समरेश सिंह का रहा है उसे आज हमारे देश के यशश्वी प्रधानमंत्री पूरा कर रहे है। हर हाथ को काम, हर सर को छत, हर बीमार को दवा, हर युवा को शिक्षा का सपना प्रधानमंत्री दे रहे है। अपने जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आज भारत विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रही है। उन्होंने मिलान समारोह कार्यक्रम में डॉ परिंदा सिंह के साथ सभी अन्य कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष कमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के सपने को डॉ परिंदा सिंह जैसे कार्यकर्ता के साथ मिल कर पूरा करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्व समरेश सिंह जी की विचारधारा भाजपा की विचार धारा रही है। उन्होंने हर हाथ को काम, हर सर को छत, हर बीमार को दवा के नारा के साथ एक विकसित भारत की परिकल्पना की थी, आज वो सभी सपने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूर्ण हो रहा है।
अमर कुमार बाउरी ने आश्वस्त किया कि इस बार 2024 के लोक सभा चुनाव में भाजपा सभी 14 सीट पर जीत हासिल करेगी और विधान सभा चुनाव में भी परकदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ वर्तमान की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेकेंगी।
मिल्कन समारोह में घर वापसी कर रही डॉ परिंदा सिंह ने कहा कि मेरे पिता ( ससुर ) स्व समरेश सिंह जी की विचारधारा और भाजपा की विचारधारा एक जैसी रही है। इसी विचारधारा को फिर से धरातल पर उतारने के लिए भाजपा का दामन थामा है।
उन्होंने भाजपा के सभी केंद्र, प्रदेश एवं सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया और भरोसा दिया कि पार्टी के विचार धारा पर चलते हुए लरटी के दिये हुए सभी कार्यों को पूर्ण करेंगी।
डॉ परिंदा सिंह ने एम ए, एम फिल, पीएचडी एवं पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की है। वही चास बोकारो चंदनक्यारी एवं धनबाद के आसपास के क्षेत्र में हमेशा से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही है।
आज के कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष झारखंड अमर कुमार बाउरी, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, बोकारो विधायक बिरंचि नारायण, बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *