दरभंगा में गैस सिलेंडर फटा, दो की मौत,

दरभंगाः दरभंगा में गुरुवार की सुबह गैस सिलेंडर के फटने से दो लोगों की मौत हो गई। 10 घर भी जलकर खाक हो गए। मरने वालों में दोनों बच्चे ही हैं। मृतक का नाम मौसम कुमारी (10 वर्ष) व मेहर कुमारी चौहान (8 वर्ष) है बकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में ले जाया गया है। पुलिस सिलेंडर ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है। गुरुवार की सुबह ग्रामीण राधेश्याम राम के घर में गैस चूल्हा पर भोजन बन रहा था। इसी दौरान गैस के रिसाव से अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों के कारण गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। राधेश्याम राम के पुत्र गुरु राम एवं पत्नी रेणु देवी गंभीर रूप से जख्मी हैं।
10 से अधिक घर जल गए
सिलेंडर के फटने से 10 से अधिक घर जल गए। राधेश्याम राम के घर के अलावा दुखी राम, राम कुमार राम, भकोल राम, छठु राम, लाल राम, मोहर राम, संजय राम, भूखल राम राम, नरेश राम, लक्ष्मी राम सहित दर्जन भर लोगों का घर जलकर खाक हो गए। घटना में राधेश्याम के घर की बकरियां भी जलकर मर गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *