TRENDING NOW

उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास से मिले राजेश शुक्ल, दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर: झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने मंगलवार को उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास से उनके जमशेदपुर निवास पर भेट की तथा उन्हें उड़ीसा के राज्यपाल के रूप में शपथ लेने पर और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री है ने श्री दास से झारखंड सहित उड़ीसा के भी अधिवक्ताओं की कठिनाइयों और परेशानियों से अवगत कराया।श्री दास ने श्री शुक्ल के लम्बे समय से अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के मूर्त रूप देने के निरंतर प्रयास की सराहना की और दीपावली और छठ की शुभकामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *