दिल्ली राजद की पूर्व महिला अध्यक्ष बनी बिहार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला अध्यक्ष

पटना : नई दिल्ली राष्ट्रावादी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद डॉ. फौजिया खान जी ने श्रीमती जबीं शम्स निज़ामी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार साहब की सहमति से बिहार प्रदेश का महिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्रीमती निज़ामी दिल्ली प्रदेश महिला राजद की अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सफलता पूर्वक निभा चुकी हैं।

नव नियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष को प्रदेश के पदाधिकारी ने बधाई दिया। पार्टी को पूरा भरोसा है की आगे आने वाले वक्त में राकांपा महिला नेतृत्व में बिहार के अंदर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी। पार्टी के ज्ञान प्रकाश, सुर्यभुषण पाण्डेय, नूर सबा आदि ने कहा की इनके आने से पार्टी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *