ब्रह्मा के मुख से जब निकला ॐ, जानें सूर्यदेव के जन्म की कथा

सूर्यदेव एक ऐसे देवता जिनके साक्षात दर्शन हमें प्रतिदिन नसीब होते हैं। जिनके प्रताप से ही हम समय की खोज कर सके हैं। जिन्हें समस्त ग्रहों का राजा माना जाता है। जिन्हें आदित्य, भास्कर, मार्तण्ड आदि अनेक नामों से जाना जाता है।
विज्ञान के अनुसार सूर्य भले ही एक ग्रह मात्र हों, जो स्थिर रहते हैं और पृथ्वी के घूमने से वे घूमते दिखाई देते हों परंतु पौराणिक कहानियों के अनुसार वे सात श्वेताश्व रथ पर सवार रहते हैं और हमेशा गतिमान। इतना ही नहीं प्रकाश स्वरूप भगवान सूर्य के आदित्य या मार्तण्ड कहे जाने के पीछे भी एक कहानी है? आइये जानते हैं सूर्य देव की जन्मकथा।
वैसे तो यह माना जाता है कि सृष्टि आरंभ में अंधेरा ही अंधेरा था, लेकिन भगवान श्री विष्णु के नाभिकमल से जन्मे भगवान ब्रह्मा ने अपने मुखारबिंद से सबसे पहले जो शब्द उच्चरित किया वह था ॐ मान्यता है कि ॐ के उच्चारण के साथ ही एक तेज भी पैदा हुआ जिसने अंधकार को चीरकर रोशनी फैलाई। कहते हैं ॐ सूर्य देव का सूक्ष्म प्रकाश स्वरूप था।
इसके पश्चात ब्रह्मा के चार मुखों से वेदों की उत्पत्ति हुई जो इस तेज रूपी ॐ स्वरूप में जा मिले। फिर वेद स्वरूप यह सूर्य ही जगत की उत्पत्ति, पालन व संहार के कारण बने। मान्यता तो यह भी है कि ब्रह्मा जी की प्रार्थना पर ही सूर्यदेव ने अपने महातेज को समेटा व स्वल्प तेज को धारण कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *