यूपी नगर निकाय चुनाव में सभी सीटों पर खिला कमल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में सूबे के सभी 17 नगर निगम सीटों पर भगवा लहराया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सारथी की भूमिका में सभी नगर निगम सीटों पर पहुंचकर भाजपा के लिए वोट की अपील की थी। सीएम योगी के कार्यों का रिजल्ट है कि पिछली बार हारी मेरठ और अलीगढ़ की सीट भी भाजपा के खाते में आ गईं। वहीं पहली बार बने शाहजहांपुर नगर निगम में भी कमल ने कमाल कर दिया। यहां भी पहला नागरिक बनने का गौरव भाजपा उम्मीदवार अर्चना वर्मा को मिला।
प्रमिला, विनोद, हरिकांत व उमेश फिर बने महापौर
चार भाजपा प्रत्याशियों ने दूसरी बार महापौर बनने का गौरव हासिल किया। कानपुर से प्रमिला पांडेय, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल और बरेली से उमेश गौतम अनवरत दूसरी बार महापौर बने, जबकि हरिकांत अहलूवालिया इसके पहले भी मेरठ के महापौर रह चुके हैं। झांसी में भाजपा के बिहारी लाल ने सबसे पहले जीत हासिल की। उन्हें कुल 123503 वोट मिले। वहां लड़ने वाले अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *