आदित्य साहू ने पलामू तो बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा में मन की बात कार्यक्रम को सुना

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित पूरे राज्य में अलग अलग स्थानों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पलामू जिला अंतर्गत पोलपोल मंडल के बूथ संख्या 314 पर पोलपोल मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नालंदा की गौरवशाली ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि नालंदा केवल एक विश्वविद्यालय नहीं था, बल्कि भारत की ज्ञान, शोध और वैश्विक बौद्धिक नेतृत्व की पहचान था। नालंदा की विरासत हमें ज्ञान, नवाचार और शोध की संस्कृति को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है तथा भारत को पुनः विश्व का ज्ञान केंद्र बनाने के संकल्प को मजबूत करती है।
इस अवसर पर सांसद बी. डी. राम, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह, बूथ अध्यक्ष सुशील सिंह सहित अन्य कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा के सदर पश्चिम मंडल, टेकराहातु ग्राम के बूथ संख्या 42 में मन की बात कार्यक्रम को सुना।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुवर गगराई, स्थानीय जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ता गण एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
वहीं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने देवघर जिला के देवघर नगर मण्डल के बूथ संख्या- 245 में मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
इसके अलावा पार्टी के विभिन्न वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अलग अलग स्थानों पर मन की बात को सुना और इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक बतलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *