झारखंड फेडरेशन चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव : आदित्य मल्होत्रा टीम को मिला व्यापक समर्थन
रांची : झारखंड फेडरेशन चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर आदित्य मल्होत्रा टीम का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में मौजूदा कार्यकारिणी के कई सदस्यों ने टीम आदित्य के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि “चैंबर को सशक्त बनाने और व्यापारिक समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए इस बार टीम मुकेश भी हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। यह संगठन की एकजुटता का संदेश है।”
दोनों कार्यकारिणी सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि “चैंबर तभी नई ऊँचाइयों को छू सकता है जब सभी सदस्य सामूहिक नेतृत्व और टीमवर्क की भावना से आगे बढ़ें।”
आदित्य मल्होत्रा ने समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह भरोसा उनकी नीतियों और कार्यशैली में विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि टीम आदित्य व्यापारिक हितों की रक्षा और झारखंड के कारोबारी माहौल को मजबूत करने के लिए और भी समर्पित होकर काम करेगी।



