उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी जिस तरह से झारखंड में बयानबाजी कर रहे हैं उसे साफ लगता है कि इनका भारत के संविधान पर विश्वास ही नहीं : अमर बाउरी
रांची : उप राष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी और जेल भेजने के मामले पर केंद्र सरकार पर सवाल खड़ा करने के बातों पर झारखंड विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने पलटवार किया है। साथ ही उप राष्ट्रपति के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी पर तंज कसते हुए कहा कि नक्सलियों के समर्थक एवं पूर्व न्यायाधीश में जिस तरह से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी पर वर्तमान के केंद्र सरकार पर सवाल खड़ी की है यह इंडिया गठबंधन के तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी किसी सरकार के कहने पर नहीं हुई है, बल्कि उनकी गिरफ्तारी न्यायपालिका के आदेश पर हुई है वहीं उनकी जमानत भी न्यायपालिका के आदेश पर ही हुई है। लेकिन इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जिस तरह से झारखंड में बयानबाजी कर रहे हैं उसे साफ लगता है कि इनका भारत के संविधान पर विश्वास ही नहीं है।



